भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने अब तक कुल 1.4 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया है, जिसमें से लगभग आधी राशि 2025 के बाद जुटाई गई है।
भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने 1.4 अरब डॉलर का कुल निवेश
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने अब तक कुल 1.4 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है। वैश्विक मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के डाटा के अनुसार, इसमें से लगभग आधी राशि 70.1 करोड़ डॉलर केवल 2025 के बाद जुटाए गए हैं।
17-19 सितंबर के दौरान दिल्ली के यशोभूमि में होने वाली सेमिकान इंडिया 2026 सम्मेलन से पहले यह जानकारी सामने आई है। सम्मेलन में वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के दिग्गज, सरकारी अधिकारी और इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
ट्रैक्सन के अनुसार, अभी भारत में इस क्षेत्र में 3,557 कंपनियां काम कर रही है और इसमें से 142 ने इक्विटी फंडिंग जुटाई है। 2026 में अब तक इस क्षेत्र ने 22.8 करोड़ डालर की फंडिंग जुटाई है। 21.3 करोड़ डालर की कुल फंडिंग के साथ टेसोल्व सेमीकंडक्टर शीर्ष पर रही है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)