Rishikesh News: राजीवनगर में सरेआम एक फोटोग्राफर को तीन लोगों ने रास्ते में रोका। मारपीट करते हुए उन्होंने बाइक और मोबाइल छीन लिया। मारपीट करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अज्ञातों की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजेंद्र सिंह निवासी राजवीनगर, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि वह चार सितंबर की शाम घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन अज्ञात लोगों रोक लिया। मोबाइल और बाइक छीनने का प्रयास किया, तो विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की, जिसके बाद वह बाइक और मोबाइल लेकर मौके से भाग खड़े हुए।
उपनिरीक्षक विपिन चंद्रा ने बताया कि राजेद्र फोटोग्राफी का काम करता है। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द अज्ञातों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play