PM Modi Attack On Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान भुज में पाकिस्तान पर जमकर हमला किया. उन्होंने पाकिस्तान की जनता को एक संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोग ही उसे आतंकवाद से निजात दिला सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, आप लोग कहां हैं? साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत ने ऐसा हमला किया कि कुछ ही घंटों में पाकिस्तानी फौज सफेद झंडा दिखाने लगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब उनके ड्रोन आए तो पालक झपकते ही एक के बाद एक गिरने लगे. भारत ने पकिस्तान के एयर बेस, सैनिकों के ठिकाने को तबाह कर दिया. दुनिया हैरान रह गई. पकिस्तान कांप रहा था. पकिस्तान के हमले का जवाब हमने इतनी ताकत से दिया कि उनके सारे एयर स्पेस खत्म हो गए. पकिस्तान को लगा की हम बच नहीं सकते क्योंकि भारत ने रौद्र रूप दिखा दिया है. पकिस्तान ने कुछ ही घंटे में सफेद झंडा दिखाना शुरू कर दिया कि फिर से हमला न हो जाए.”
‘सुख चैन से जिओ, रोटी खाओ, नहीं तो…’
उन्होंने कहा, “भारत की लड़ाई सीमा पार आतंकवादियों से है और जो उसे पाल रहा है उससे हमारी दुश्मनी है. मैं पकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं क्या पाया आपने. भारत चौथी इकॉनमी बनने जा रहा है और तुम्हारा हाल क्या है? तुम्हारे आका ने ये किया? मोदी की बात कान खोल कर सुन लो आपकी सेना और सरकार आतंकवादियों को समर्थन दे रही है. पाकिस्तान की जनता को तय करना होगा की क्या ये रास्ता उनके लिए ठीक है, क्या उससे उनका भला होगा? मैं पकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं, आपकी सरकार आपके भविष्य को नष्ट कर रही है. पकिस्तान की अवाम को आगे आना होगा, सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.