Sonbhadra News: पकड़ में आया हेरोइन तस्करी का ’अंकल’ गैंग, 50 लाख की खेप के साथ दो गिरफ्तार | News Track… – Newstrack

sonbhadra news
Sonbhadra News: जिले की पुलिस ने राजधानी लखनऊ के अकबरी गेट से जुड़े हीरोइन तस्करी के अंकल गैंग से जुड़े गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी पाई है। सोनभद्र लाई जा रही 50 लाख की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अकबरी गेट से जुड़े गैंग के सरगना ’अंकल’ सहित दो और को केस में नामजद किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपियों का पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। वहीं गैंग सरगना सहित अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।
सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में कामयाबी का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह कामयाबी एसओजी और घोरावल पुलिस ने हासिल की। कहा कि एसपी अशोक कुमार मीणा, के निर्देशन और उनके तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार की देर रात मेरी सूचना के आधार पर एसओजी और घोरावल पुलिस ने घोरावल क्षेत्र के कर्रीबरांव मोड़ से हेरोइन तस्कर पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज और आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से प्लास्टिक की दो थैलियों में 500 ग्राम हेरोईन (कीमत लगभग 50 लाख) बरामद किया गया। मामले में घोरावल थाने पर धारा 8/21/27ए एनडीपीएस ऐक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह हेरोइन लखनऊ (अकबरी गेट के पास) से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान निवासी बाराबंकी ने दी थी। उससे संपर्क कैसे हुआ इस बारे में पूछने पर आफताब ने बताया कि उसके भैया बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर मोहम्मद भी तस्करी का काम करते हैं। वह इस समय जेल में है उन्होंने जेल में जाने से पूर्व अंकल उर्फ फैजान से परिचय कराया था। कहा था कि जब तक हम जेल में रहेंगे तब तक श्याम यादव उर्फ पुष्पराज के साथ जाकर अंकल से हेरोईन लेकर धंधा करते रहना। वहीं हेरोईन लेकर रॉबर्ट्सगंज आ रहा था।
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लोग हेरोईन को छोटे-छोटे पैकटों में भरकर रॉबर्ट्सगंज और रामगढ़ क्षेत्रों में पीने वालों को सीधे उपलब्ध कराते हैं और इसे फुटकर बेचने वालों को भी छोटे-छोटे पैकेट के रूप में उपलब्ध कराते हैं । पहले यह काम मोहम्मद उमर उर्फ बबलू करता था। जब से वह जेल गया है, तब से वह इस काम को करते आ रहे हैं। जो मुनाफा होता है उसे आपस में बांट लेते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान करने के साथ ही प्रकाश में आए अंकल उर्फ अब्दुल उर्फ मोहम्मद फैजान निवासी रौनक बाग बाराबंकी तथा उसके गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बबलू खान पहले से जेल में है। पुष्पराज के खिलाफ राबटसगंज और चोपन थाने में कुल पांच मामले दर्ज है
गिरफ्तारी-बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना घोरावल, निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी टीम, एसआई अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल,
हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश चौरसिया, सत्यम पांडेय, अजीत कुमार, अजीत यादव, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, चालक राजीव कुमार, कांस्टेबल योगेश पटेल, नीतेश कुमार सिंह की भूमिका अहम रही।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News