Feedback
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते टकराव को लेकर बांग्लादेश ने बुधवार को गहरी चिंता जाहिर की है. ढाका ने दोनों पड़ोसी देशों से संयम बरतने और ऐसे किसी भी कदम से बचने की अपील की है जिससे पूरे क्षेत्र में हालात और खराब हो सकते हैं.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उम्मीद करती है कि हालात जल्द शांत होंगे ताकि पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे.
बांग्लादेश ने भारत-पाक को लेकर चिंता जाहिर की
विदेश मंत्रालय ने कहा, क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और स्थिरता की भावना के तहत बांग्लादेश आशा करता है कि यह तनाव कूटनीतिक प्रयासों के जरिए सुलझाया जाएगा और पूरे क्षेत्र के लोगों के हित में शांति कायम होगी.
बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया है कि वो शांत रहें, संयम दिखाएं और ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है.
यह बयान उस दिन आया जब भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया जिसमें 26 लोगों की जान गई थी.
भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया
इस बीच, बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक बहरुल आलम ने कहा है कि सीमा जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि भारत-पाक तनाव के बीच कोई आतंकवादी देश में न घुस सके.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू