भारत विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं की भूमि है : कर्नल सिंह – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| भिंड
शहर के आईटीआई महाविद्यालय परिसर में दस दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 एमपी बीएन एनसीसी भिंड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशन एवं कर्नल अवनींदर सिंह तथा सूबेदार मेजर मदन सिंह की देखरेख में हो रहा है, जो कि 20 अगस्त से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगा, जिसमें लगभग 400 कैडेट भाग ले रहे हैं।
शिविर की शुरुआत सीएटीसी कैंप की ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई, जिसे एडम ऑफिसर कर्नल अवनींदर सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को कैंप के नियमों, अनुशासन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वास्थ्य–स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं की भूमि है। यहां की सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। भारतीय संस्कृति का मूल आधार शिष्टाचार, तहजीब, धार्मिक संस्कार और जीवन मूल्य हैं। आधुनिक जीवनशैली के बीच भी भारतीय लोग अपनी परंपराओं को संजोकर रखे हुए हैं।
शस्त्र प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास किया: शिविर में कैडेट्स को शस्त्र परीक्षण के माध्यम से विभिन्न शस्त्रों की जानकारी दी गई। इसी क्रम में उन्हें 0.22 राइफल से फायरिंग अभ्यास भी कराया गया, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिला। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैडेट्स को स्वास्थ्य और हाइजीन बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक सच्चा कैडेट तभी सक्षम बनता है, जब वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News