LIVE: ‘महाभारत’ फेम एक्टर संजय शुक्ला की जमीन पर कब्जा, ‘बिग बॉस 19’ में होगी नेताओं की एंट्री? – Jansatta

Entertainment News Live Updates: टीवी शो ‘महाभारत’ में ‘महाराजा शांतनु’ का किरदार निभा चुके अभिनेता संजय शुक्ला गुरुवार को कानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में नजर आए। दरअसल, अभिनेता जनता दर्शन के दौरान अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि उनकी पैतृक जमीन पर किसी ने कब्ज़ा कर लिया है, जिसके लिए वह जिलाधिकारी के पास आए थे। ऐसे में जिलाधिकारी ने भी बिना देरी किए एसडीएम को तुरंत जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ को शुरू होने में अब 2 दिन का समय बाकी है और ऐसे में खबर आ रही है कि सलमान खान के इस शो में कुछ पॉलिटिशियन भी एंट्री ले सकते हैं। वहीं, रजनीकांत स्टार मूवी ‘कुली’ और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने इतने समय में कितना कलेक्शन किया है। मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें यहां।
इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लाल बत्ती वाली गाड़ी ‘बिग बॉस 19’ के सेट के पास दिखाई दी। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि इस बार घर की थीम लगभग पॉलिटिक्स बेस्ड है, तो ऐसे में घर में कुछ असली नेता भी एंट्री ले सकते हैं।
‘महाभारत’ में ‘महाराजा शांतनु’ का किरदार निभा चुके अभिनेता संजय शुक्ला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार को उन्हें कानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय में देखा गया। दरअसल, अभिनेता जनता दर्शन के दौरान अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर किसी ने कब्ज़ा कर लिया है। संजय शुक्ला फिलहाल मुंबई में रहते हैं और उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को बताया कि उनके पिता ने 1969 में दहेली सुजानपुर क्षेत्र में भूखंड खरीदा था।

उनकी इच्छा थी कि इस जमीन पर गरीबों के लिए अस्पताल बने, लेकिन उनके निधन के बाद यह सपना अधूरा ही रह गया। फिर मुंबई में रहने के बाद वह अपनी पैतृक जमीन देखने कभी कभार ही वहां जाते थे। अब हाल ही में जब वे यहां आए तो कुछ लोगों ने उन्हें अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करने से रोक दिया और उनकी जमीन पर जबरन अपना कब्जा कर लिया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News