Feedback
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जस्टिन ट्रूडो ने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की है. 53 वर्षीय ट्रूडो ने सोमवार को ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं पार्टी के नए नेता का चयन करने के बाद पार्टी नेता और प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा देने का इरादा रखता हूं.’ ट्रूडो तब तक कार्यवाहक क्षमता में प्रधानमंत्री बने रहेंगे जब तक कि कोई नया नेता नहीं चुना जाता. ट्रूडो ने 2013 में लिबरल नेता का पद संभाला था, जब पार्टी गहरे संकट में थी और पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरे स्थान पर आ गई थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू