भास्कर अपडेट्स: वाराणसी कैंट स्टेशन पर आग, 200 गाड़ियां जलीं; पार्किंग में 90 मिनट तक बाइक की टंकियां फटती र… – Dainik Bhaskar

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भीषण आग लग गई। पार्किंग में खड़े 200 वाहन जल गए। 90 मिनट तक बाइक की टंकिया फटती रहीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के 3 बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर…
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार; अवैध रूप से हथियार रखने और जबरन वसूली का आरोप
मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) संगठन से जुड़े तीन उग्रवादियों को हथियार रखने और लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
उनकी पहचान इंफाल पश्चिम जिले के रहने वाले चोंगथम श्यामचंद्र सिंह (23) और इंफाल पूर्वी जिले के रहने वाले माईबाम सूरज खान (32) और बोघिमायम साहिद खान (30) के रूप में हुई है।
एक दूसरे ऑपरेशन में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (निंगोन माचा समूह) से जुड़े एक उग्रवादी को गुरुवार को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसकी पहचान संगोमशम्फम वारिश (25) के रूप में हुई है, जो थौबल जिले के लिलोंग हाओरू का रहने वाला है। उसके पास से एक .32 पिस्तौल और गोला-बारूद जब्त किया गया है।
नाइजीरिया में नाव पलटी, 27 की मौत 100 से ज्यादा लापता; 200 लोगों को लेकर फूड मार्केट जा रही थी
नाइजीरिया के उत्तर में नाइजर नदी पर शुक्रवार को एक नाव हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। नाव कोगी राज्य से एक फूड मार्केट जा रही थी, इसी दौरान पलट गई। इस पर करीब 200 लोग सवार थे। इमरजेंसी सर्विस एजेंसी की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा ने कहा कि गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि ओवरलोडिंग की वजह से ऐसा हुआ।
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भूकंप का झटका, रेक्टर स्केल पर 2.9 की तीव्रता
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 2:40 बजे भूकंप का झटका दर्ज किया गया और इसका केंद्र कार्बी आंगलोंग में 25 किमी की गहराई पर था। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News