अजमेर जिले की ग्राम पंचायत भुडोल के नाथों के मोहल्ले में आंधी-बारिश के बाद बिजली के तार जमीन पर गिर गए हैं। इन तारों में अभी भी करंट चालू है, जिससे आम रास्ते पर चलने वाले ग्रामीणों और बच्चों में हादसे का डर बना हुआ है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि तीन दिन बरसात आंधी से पंचायत ने हर पोल पर लाइटें लगाई थीं। कई लाइटें अभी से बंद पड़ी हैं और उनके तार लटककर जमीन पर आ गए हैं। जहां तार गिरे हैं, वहां बरसात का पानी भी भरा है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सूचना दी, जिसके बाद बिजली विभाग से कहकर बिजली बंद करवाई। बिजली लाइनमैन गुमान सिंह रावत ने कहा कि इसका रख-रखाव ग्राम पंचायत करती है, बिजली विभाग नहीं।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि वे अभी जयपुर में हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.