आज कहां आया भूकंप?
भूकंप समाचार आज के (20-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के दो राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। हालांकि नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में कहीं कोई भूकंप नहीं आया है।
भारत के साथ-साथ आज दुनिया के कई और देशों में भूकंप आया है। जिसमें भूटान और म्यांमार भी शामिल है। अमेरिका के USGS के अनुसार ईरान, जापान, चिली, उज़्बेकिस्तान आदि में भूकंप आया है। ईरान में जंग के बीच तेज झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता 4.7 थी।
भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में रोज कहीं न कहीं भूकंप आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप किस देश में आता है? अमेरिका के USGS के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान में आता है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर रीजन में आता है, जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। जापान में हर साल करीब 1500 से ज्यादा भूकंप दर्ज किए जाते हैं। जापान 4 बड़े टेक्टोनिक प्लेटों (यूरेशियन, नॉर्थ अमेरिकन, फिलीपीन सी और पैसिफिक प्लेट) की सीमाओं पर स्थित है। जिससे यहां लगभग दिन भूकंप आता है। जापान के अलवा इंडोनेशिया भी इसी लिस्ट में है। इंडोनेशिया में भी काफी भूकंप आते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय … और देखें