सीबीआई ने बंगाल से भारतीय सेना के कर्नल को किया गिरफ्तार, लगे हैं गंभीर आरोप – Hindustan Hindi News

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय सेना के एक मौजूदा कर्नल को 50 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी सैन्य अधिकारी की पहचान कर्नल हिमांशु बाली के तौर पर हुई है, जो कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात हैं। कर्नल पर आरोप है कि उन्होंने सेना के टेंडर दिलाने के नाम पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाया है।
सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कर्नल बाली पर कानपुर स्थित फर्म ‘ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड’ के निदेशकों से सेना का टेंडर दिलाने के एवज में घूस लेने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि इसी साल की शुरुआत में रिश्वत के बदले इस कंपनी को एक बड़ा टेंडर दे दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा, “उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब उनके और चार अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस समूह ने अवैध लाभ के बदले टेंडर हासिल करने और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए बिलों को पास कराने के लिए आपस में साठगांठ की थी।”
FIR के अनुसार- विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी से पता चलता है कि कर्नल बाली, एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर और अन्य लोगों के साथ मिलकर, भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इसमें कॉन्ट्रैक्टर और उसकी कंपनी को गलत और गैर-कानूनी फायदे पहुंचाने के बदले गैर-कानूनी रिश्वत की मांग करना और उसे स्वीकार करना शामिल है।
इस मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्हें सीबीआई ने एफआईआर में दर्ज किया है।
पार्क स्ट्रीट में हुई थी सीक्रेट मीटिंग: जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल को कर्नल हिमांशु बाली ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।
मीटिंग के 48 घंटे में मिला टेंडर: इस मुलाकात के महज दो दिन बाद ही, यानी 24 अप्रैल को कानपुर की इस कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया गया।
बाकी रकम की डिमांड: सीबीआई के मुताबिक, 16 मई को कर्नल बाली ने रिश्वत की बाकी बची 50 लाख रुपये की रकम की मांग की थी।
हवाला रूट का इस्तेमाल: आरोप है कि घूस की यह मोटी रकम हवाला नेटवर्क के जरिए कर्नल तक पहुंचाई जानी थी।
कर्नल हिमांशु बाली पर सिर्फ टेंडर दिलाने में हेरफेर करने के ही आरोप नहीं हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने टेंडर नियमों को ताक पर रखते हुए कंपनी के घटिया क्वालिटी (सब-स्टैंडर्ड) वाले सैंपल्स को भी पास किया था। इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर कंपनी के पेंडिंग पड़े बिलों और बढ़ाकर बनाए गए फर्जी बिलों को भी क्लियर करवाया था।
सीबीआई ने इस कथित रिश्वत मामले में कर्नल और प्राइवेट ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद कर्नल की गिरफ्तारी की है। इस पूरे भ्रष्टाचार के सिंडिकेट में कई अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News