मंदिर जहां प्रेमियों की जोड़ी बनाते हैं श्री गणेश, बड़ी दिलचस्प है 'इश्किया गणपति' जी की कहानी – Hindustan

गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही पूरे देश में गजानन के जयकारे गूंजने लगते हैं। इस साल 27 अगस्त से इस खास पर्व की शुरुआत हो रही है। विघ्नहर्ता गणेश को सुख, समृद्धि और बुद्धि देने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। हर इंसान, अपनी अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी करने की इच्छा लेकर गणेश जी की पूजा करता है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित गणेश जी का एक ऐसा मंदिर भी है, जहाँ गणेश जी का रूप बिल्कुल निराला है। यहाँ भक्त उनसे धन, बुद्धि या समृद्धि मांगने नहीं आते, बल्कि सच्चे प्रेम की दुआ मांगते हैं। गणेश जी का ये खास मंदिर ‘इश्किया गणेश जी मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी मान्यता है कि यहाँ आने वाले प्रेमियों की मुराद कभी अधूरी नहीं रहती। चलिए जानते हैं गणेश जी के इस खास मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें-

जोधपुर शहर के परकोटे की संकरी गलियों में स्थित गणेश जी का ये बहुत प्राचीन मंदिर शुरुआत में ‘गुरु गणपति’ के नाम से जाना जाता था। समय के साथ यहाँ आने वाले युवाओं ने इसे ‘इश्किया गणेश मंदिर’ कहना शुरू कर दिया। कारण था कि मंदिर में आने वाले ज्यादातर लोग सच्चे प्रेम और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। कहा जाता है कि यहाँ मन्नत मांगने वाले प्रेमियों का रिश्ता बहुत जल्दी तय हो जाता है। यही कारण है कि हर बुधवार इस मंदिर में युवा जोड़ों की भीड़ उमड़ती है।

गणेश जी के इस प्रसिद्ध मंदिर से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियाँ भी लोगों को आकर्षित करती हैं। यहाँ आने वाले कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि उनकी अपने प्यार से पहली मुलाकात इसी मंदिर में हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती प्रेम में बदली और फिर विवाह तक पहुँची। यही नहीं आज उनका सुखी दाम्पत्य जीवन इश्किया गणेश जी की कृपा का परिणाम माना जाता है। ऐसी कई कहानियाँ इस मंदिर की पहचान बन चुकी हैं, जहाँ प्रेमियों ने इश्क के गजानन के आगे मत्था टेक कर अपने जीवनसाथी को पाया है।

इस प्रसिद्ध मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहाँ खड़े व्यक्ति को दूर से आसानी से देखा नहीं जा सकता था, जिसके कारण यह जगह प्रेमी युगलों के मिलने का प्रमुख स्थल बनी। धीरे-धीरे इसका नाम ‘इश्किया गणेश’ पड़ गया और अब यह देश-विदेश तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहाँ सिर्फ युवा प्रेमी ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग अपनी मनोकामनाएँ लेकर आते हैं। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक भी जब जोधपुर घूमने आते हैं, तो इस मंदिर में आकर प्रेम की आशीष लेना नहीं भूलते।

गणपति से भक्त चाहे धन, सुख या समृद्धि माँगें, लेकिन यहाँ की सबसे बड़ी मान्यता यही है कि प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं। समाज जहाँ अक्सर विवाह से पहले के प्रेम को स्वीकार नहीं करता, वहीं इश्किया गणेश जी प्रेम को आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि गणेश जी का ये मंदिर युवाओं के बीच विशेष लोकप्रिय है। यहाँ हर कोई यही कामना करता है कि उन्हें ऐसा सच्चा साथी मिले, जो जीवनभर उनके साथ बना रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News