मताधिकार के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है: राजनील – Hindustan

गुमला, प्रतिनिधि । लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर को गुमला में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इसे लेकर स्थानीय परिषदन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में दो से आठ अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र,संविधान और मताधिकार के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि जिला व प्रखंड स्तर पर इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है। 8 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय मार्च में कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

मार्च के दौरान राष्ट्रगान के बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार से संबंधित है। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम सुनिश्चित करने और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में रोहित उरांव, रफी अली, जय सिंह और इकरामुल हक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News