Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला युवा कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा दी गई।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु उपयुक्त मंच प्रदान करना तथा युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से जोड़ना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन में युवा उत्सव के दौरान प्रदर्श कला एवं चाक्षुष कला की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रमुख प्रतियोगिताओं में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, समूह लोक गीत प्रतियोगिता, समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता, वक्तृता प्रतियोगिता (हिन्दी/अंग्रेजी) कहानी लेखन प्रतियोगिता, कविता लेखन शामिल है। प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन निर्धारित नियमों एवं गठित निर्णायक मंडल के माध्यम से किया जाएगा। जिला स्तर पर संबंधित विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी के लिए राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करना अनिवार्य होगा।
-युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी संबंधित विधा के लिए निर्धारित प्रपत्र में आधार कार्ड की छायाप्रति सहित 27 अक्टूबर तक अपना आवेदन जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, पूर्णिया में सीधे जमा कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल पर संबंधित विधा में निबंधन हेतु प्रात 9 बजे उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी अपने संबंधित संगत कलाकारों के साथ आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता की आवश्यकता एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उन्हें प्रस्तुति हेतु बुलाया जाएगा।
युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ, अल्कोहल, नशीली दवा अथवा धूम्रपान का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान मंच पर आग का प्रयोग पूर्णतः- प्रतिबंधित रहेगा। प्रतियोगिता में सिन्थेसाइजर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार 5 से 10 प्रतिशत तक अंक की कटौती की जा सकती है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का चयन निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सभी प्रतिभागियों के लिए मान्य होगा। उद्घाटन एवं समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play