Gurgaon News: एमसीजी कर्मचारी पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया, विरोध करने पर दी धमकी – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। नगर निगम गुरुग्राम की जमीन पर अवैध डंपिंग रोकने और सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग को तोड़ने का मामला सामने आया। विरोध करने पर दंबगों ने सुरक्षाकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से जेसीबी चढ़ाने का प्रयास कर गनमैन को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित गनमैन की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-तीन पुलिस ने थार सवार आरोपी और जेसीबी चालक के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरजिंदर सिंह निवासी हसनपुर कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमसीजी विभाग में गनमैन के पद पर कार्यरत है और उसकी ड्यूटी एसएसएफ टीम के साथ क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा-मलबा फेंकने वालों को रोकने की है। एक अक्तूबर को नाथूपुर में भैरव मंदिर के पास कम्युनिटी सेंटर के लिए एमसीजी की खाली जमीन पर लगाई गई लोहे की अस्थाई बैरिकेडिंग को एक जेसीबी चालक ने तोड़ दिया। गनमैन को गार्ड कमल ने बताया कि जेसीबी पहाड़ी की तरफ गई है।

शिकायतकर्ता अपनी टीम राहुल क्लर्क और गार्ड कमल को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां जेसीबी खड़ी मिली। चालक ने अपना नाम सलीम बताया। जब टीम ने बैरिकेडिंग तोड़ने की वजह पूछी, तो तभी वहां एक थार गाड़ी से नाम का व्यक्ति पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि थार सवार ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि हमने रेलिंग तोड़ दी, तुमसे जो बने कर लेना। इसके बाद उसने चालक को गनमैन के ऊपर जेसीबी चढ़ाने को कहा। जब चालक ने इंकार किया, तो आरोपी खुद जेसीबी में बैठा और गनमैन पर चढ़ाने का प्रयास किया। गनमैन ने ऐन मौके पर हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी थार और जेसीबी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया है। दो अक्तूबर को पुलिस को लिखित शिकायत मिलने पर एएसआई वीरेंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 351(3), 3(5) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News