मध्य प्रदेश: रस्सी के सहारे तीसरी मंजिल से नीचे उतर रही नवविवाहिता की गिरकर मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी – madhya pradesh ratlam newlywed dies after fall fake marriage suspected news in hindi – Jagran

रतलाम में बिहार से विवाह कर लाई गई नवविवाहिता संध्या कुमारी चौधरी की तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतरते समय गिरने से मौत हो गई। …और पढ़ें
मृतिका संध्या। घटनास्थल की जांच करती पुलिस व एफएसएल टीम।
डिजिटल डेस्क, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में करीब 10 से 12 दिन पहले बिहार से विवाह कर लाई गई रोहतास जिले के करवंदिया निवासी 23 वर्षीय संध्या कुमारी चौधरी की मौत हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संध्या देर रात वह रस्सी के सहारे घर के तीसरी मंजिल से नीचे उतर रही थी, तभी रस्सी टूट गई और युवती आंगन में सिर के बल गिर गई। संध्या का विवाह रतलाम में करमदी रोड निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार चौहान से हुआ था।
एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने पहुंच कर जांच की। माना जा रहा है कि संध्या की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई है।मृतका के पति मुकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि उसका मित्र महेश राठौर के माध्यम से बड़नगर क्षेत्र के भेसलाकलां निवासी मोहन नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था।
मोहन ने पहले शादी के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी, बाद में 2.60 लाख रुपये में बात तय हुई। वह अपने मित्र गुड्डू और मोहन के साथ कार से बिहार सीमा के पास कोचस क्षेत्र पहुंचा, जहां एक होटल में युवती की सहमति के बाद दलाल मोहन को 2.60 लाख रुपये दिए गए और विवाह की रस्म पूरी कर 27 जुलाई को संध्या को रतलाम लाया गया।
हादसे के बाद पुलिस और पति ने बिहार में बताए गए स्वजन और विवाह कराने वाले दलाल से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनके मोबाइल बंद मिले। संध्या की पहचान सत्यापन के लिए जो दस्तावेज मिले वे भी फर्जी निकले।
ऐसे में पुलिस अपने अन्य सूत्रों से उसकी पहचान जुटाने में लगी है। मामले में फर्जी विवाह कराने वाले गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि बिहार स्थित उसके स्वजनों की तलाश के लिए प्रयास कर रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News