'मन की बात' में पीएम मोदी का संदेश: नशामुक्त भारत, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर – Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी रविवार को प्रसारित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नशामुक्त भारत के निर्माण, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, विद्यार्थियों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने अगस्त माह में देशभक्ति के रंगों, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने ‘पीएम स्वनिधि योजना’ से रेहड़ी-पटरी से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर भी बात की।
स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब स्वच्छता लोगों का अपना संकल्प बन जाती है, तो किसी भी स्थान की पहचान बदल जाती है।
इस कार्यक्रम को शेरगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम राजपूत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा रखे गए विचारों और प्रेरणादायक उदाहरणों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नंदराम राजपूत ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों को सामने लाता है। इस दौरान वृंदावन राजपूत, सचिन गंगवार, बलबंत, श्रीपाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News