पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को कोलकाता से दिनहाटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 'हाउसिंग फॉर ऑल' परियोजना में अतिरिक्त पैसे वसूलने और …और पढ़ें
पूर्व मंत्री उदयन गुहा कोलकाता से गिरफ्तार।
‘हाउसिंग फॉर ऑल’ में 20,000 रुपये वसूलने का आरोप।
चुनाव बाद हिंसा और भ्रष्टाचार के भी आरोप।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनहाटा के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके आवास से दिनहाटा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, हाउसिंग फार आल परियोजना के तहत लोगों को मकान दिलाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के खिलाफ चुनाव बाद हिंसा, धमकी देने और भ्रष्टाचार समेत कई अन्य आरोप भी बताए जा रहे हैं। खबर है कि उन्हें बुधवार को दिनहाटा थाने लाया गया है।
बता दें कि हाउसिंग फार आल योजना के तहत दिनहाटा के बायिंदादा क्षेत्र के लोगों को घर दिलाने के नाम पर नगरपालिका द्वारा अतिरिक्त 20,000 रुपये वसूले गए थे। उस समय उदयन गुहा नगरपालिका के चेयरमैन थे।
वहीं दिनहाटा थाने के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिनहाटा पुलिस की एक विशेष टीम कोलकाता पहुंची और फूलबागान इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 4 मई को दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हारने के बाद उदयन गुहा वहां से चले गए थे और तब से कोलकाता में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे सार्वजनिक रूप से भी दिखाई नहीं दिए थे।