महनपुर की गोशाला को 4.38 लाख रुपए का सहयोग: भामाशाहों ने दिया दान, बोले- गोसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन पर… – Dainik Bhaskar

बानसूर क्षेत्र के महनपुर स्थित कृष्णा गोशाला को ग्राम नागल भावसिंह के ग्रामीणों ने 4 लाख 38 हजार 51 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि गोशाला के संचालन और गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौशाला समिति को भेंट की गई।
भामाशाहों ने इस अवसर पर कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने बताया कि गोसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने गोशाला में आश्रय प्राप्त गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए भविष्य में भी अपना सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
कृष्णा गोशाला समिति के अध्यक्ष रतीराम गुर्जर ने बताया कि प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग गोवंश के चारे, चिकित्सा, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा। उन्होंने ग्राम नागल भावसिंह के सभी दानदाताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
गुर्जर ने कहा कि समाज के सहयोग से ही गोशाला का सुचारू संचालन संभव हो पाता है। इस कार्यक्रम के दौरान गोसेवा और गोवंश के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News