Feedback
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने कुंभ भगदड़ के पीड़ितों के शवों को गंगा में बहाने का दावा किया था. वीएचपी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जया बच्चन के इस बयान को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और कहा कि एक उच्च पद पर बैठी सांसद द्वारा दिया गया ऐसा बयान देश में अस्थिरता पैदा कर सकता है.
उन्होंने कहा, ‘जया बच्चन ने झूठा और भ्रामक बयान देकर सनसनी फैलाने की कोशिश की है. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.’
वीएचपी ने जताई आपत्ति?
जया बच्चन ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कथित तौर पर कहा था कि ‘हजारों श्रद्धालुओं के शव प्रयागराज में गंगा में बहा दिए गए.’ इस पर जवाब देते हुए वीएचपी नेता शर्मा ने कहा, ‘महाकुंभ आस्था और भक्ति की रीढ़ है, जहां धर्म, कर्म और मोक्ष की प्राप्ति होती है. करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं.’
वीएचपी ने मांग की है कि जया बच्चन अपने बयान पर माफी मांगें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
जया बच्चन ने क्या कहा था?
महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सांसद जया बच्चन ने दावा किया है कि हादसे के बाद श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंक दिया गया. सपा सांसद ने सोमवार (3 फरवरी) को संसद भवन परिसर में कहा, ‘वहां (महाकुंभ में) भगदड़ के बाद नदी में शव फेंके गए और इससे पानी प्रदूषित हुआ. सबसे ज्यादा दूषित पानी (contaminated water) इस वक्त कहां है, कुंभ में ही है. उसके लिए कोई सफाई नहीं दे रहा हैं’
जया बच्चन ने आगे कहा, ‘शव पानी में डाल दिए गए, उससे पानी प्रदूषित हुआ. यही पानी लोगों तक पहुंच रहा है. इस मामले से पूरा ध्यान हटाया जा रहा है. शवों के पोस्टमार्टम की बात ही नहीं हुई, उन्हें सीधे पानी में फेंक दिया गया और ये लोग (BJP) जलशक्ति के ऊपर भाषण दे रहे हैं.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू