महाराष्ट्र: जालना के सिंधी बाजार में करंट लगने से युवक की मौत, CCTV फुटेज सामने आया – AajTak

Feedback
जालना के सिंधी बाजार में 26 अगस्त 2025 को हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. इस हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
घटना शाम के समय हुई, जब मितेश बादानी (उम्र 38 वर्ष) और मुनमुन संदीप नवमहलकर (उम्र 14 वर्ष) गणेश मूर्तियों की बिक्री के लिए हाथगाड़ी पर खड़े थे. उस समय रिमझिम बारिश हो रही थी. दोनों शेड के बाहर मूर्तियां बेच रहे थे, तभी उस टिन के शेड में बिजली प्रवाहित हो गई.
करंट लगने से युवक की मौत, बच्ची घायल 
मितेश बादानी का हाथ जैसे ही शेड से टकराया, उन्हें तेज झटका लगा और वे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. उनकी मौत तत्काल हो गई. यह देख मुनमुन उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन उसे भी करंट लग गया. वह  गंभीर रूप से घायल हो गई और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराई गई.
सीसीटीवी सामने आने के बाद लोगों में आया गुस्सा 
यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. फुटेज सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर है. लोग सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए और उनमें गुस्से का माहौल है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News