महिला के गले से खींच ली लाखों की चेन… पेशे से ड्राइवर है आरोपी युवक, पुलिस ने धर दबोचा – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के नवी मुंबई में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, उस पर दो घटनाओं में चेन स्नैचिंग का आरोप है. आरोपी रोहित शिवाजी पेशे से ड्राइवर है. उसे पुलिस ने कोपारखैराने इलाके से पकड़ा. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान दो सोने की चेन भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.40 लाख रुपये है.
एजेंसी के अनुसार, इस मामले में 38 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी. उसने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को गांसोली में खादी ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी. चेन की कीमत लगभग 70,000 रुपये थी.
इस घटना की शिकायत मिलते ही रबाले पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की. CCTV फुटेज की जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित गायकवाड़ का पता लगाया और उसे कोपारखैराने इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने न केवल अगस्त 2025 की घटना कबूल की, बल्कि अक्टूबर 2024 में हुई एक अन्य चेन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में चेन स्नैचिंग के लिए आगरा से आती थीं तीन महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा तो दो सोने की चेन बरामद
इस गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलों को सुलझा लिया और कुल 2.40 लाख रुपये कीमत की चेनें बरामद कर ली हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. नवी मुंबई में हाल के महीनों में महिलाओं के खिलाफ चेन स्नैचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News