संसद का मॉनसून सत्र अभी तक हंगामे से भरा रहा है. विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर काफी बवाल किया है. इसके साथ-साथ और भी मसलों पर सवाल किया गया. इस बीच संसद में बुधवार का दिन काफी अहम साबित हुआ. लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश किया गया. अब केंद्र सरकार तीन और अहम बिल लाने वाली है.
सरकार गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को पद से हटाने का प्रावधान करने के लिए संसद में तीन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.
केंद्र सरकार संसद में तीन अहम बिल भी पेश करने वाली है. ये विधेयक हैं – केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025; संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन तीनों विधेयकों को संसद की एक संयुक्त समिति को भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी पेश करेंगे.
इससे पहले लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 पेश किया गया. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंगलवार (19 अगस्त) को ही मंजूरी दे दी थी. इसमें पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग या इसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान के साथ इन्हें पेश करने या विज्ञापन देने वालों के लिए कारावास या जुर्माना, या दोनों का प्रावधान किया गया है. इसमें ऐसे खेलों को ई-स्पोर्ट्स या ऑनलाइन सोशल गेम्स से अलग किया गया है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- अमित शाह ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस तरह के फैसले लिए हैं. दुनिया का कोई तानाशाह अपनी कुर्सी नहीं बचा पाया. धर्म की लड़ाई हमेशा चलती रहती है, न्याय अन्याय का संघर्ष हमेशा चलता रहेगा.
लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी गई. ‘संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025; केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025’ को संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजा गया है.
लोकसभा में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 की प्रतियां फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह की ओर फेंकी गईं.
सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”मैं जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 और संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 को पेश किए जाने का विरोध करता हूं. यह सरकार चुनने के अधिकार को कमजोर करता है.”
संसद में तीन नए बिल पेश होने के बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष के सांसदों ने बिल को पढ़ने के बाद गृहमंत्री अमित शाह की तरफ फेंक दिए.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.