मिथिला के लोक साहित्य पर किया गया विमर्श – Hindustan

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास की ओर से रविवार को ‘प्री-लोक मंथन-2026 (हम भारत के लोग)’ का आयोजन रविवार को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के लोक साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं संकलन की दिशा में सार्थक संवाद था। मुख्य अतिथि नेपाल से आए कमला पुत्र विक्रम थे। विशिष्ट अतिथि फुलहर के सिया प्यारे शरण (संदीप) थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र में लोक साहित्य के विविध आयामों पर बौद्धिक विमर्श हुआ, जबकि द्वितीय सत्र में मिथिला की लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से ओतप्रोत लोकगीत, काव्य एवं लोक साहित्य की प्रस्तुतियां दी गईं।सांस्कृतिक
सत्र में प्रसिद्ध लोक गायिका अनीता कुमारी (मुजफ्फरपुर), लोक संरक्षक सुनील कुमार, कवयित्री नैना साहू, कवि स्वतंत्र शांडिल्य व आनंद मिश्रा सहित दर्जनों कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन गौतम कुमार वात्स्यायन ने किया। संयोजक डॉ. मीनाक्षी मीनल, सचिव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बिहार एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य (लोक साहित्य) थीं। उन्होंने कहा कि परिषद भारतीय भाषाओं के लोक साहित्य के संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं नई पीढ़ी तक उसके संवहन के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्री-लोक मंथन-2026 के माध्यम से प्राप्त विचार एवं निष्कर्ष आगामी लोक मंथन को और अधिक समृद्ध एवं सार्थक बनाएंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News