मिथुन राशिफल 2 जून 2026: आज मिलेगी कुछ खास कामों की जिम्मेदारी, सुधरेगी धन की स्थिति – Hindustan Hindi News

Gemini Horoscope Today, आज का मिथुन राशिफल 2 जून 2026: आज का दिन मिथुन राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। अविवाहित जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भावनाओं को जाहिर करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। करियर में प्रतिभा दिखाने के अवसर सामने आएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपको नए-नए अनुभव प्राप्त करा सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के संकेत हैं। पढ़ें आज का विस्तृत मिथुन राशिफल-
मिथुन राशि के बुध, शुक्र और गुरु लग्न में हैं और सूर्य द्वादश भाव में हैं। यानी आपका लग्नेश, पंचमेश और सप्तमेश लग्न में ही मौजूद है। इस ग्रह स्थिति के कारण आपकी शरीर और शारीरिक स्थिति बड़ी अच्छी बनी हुई है।हालांकि, सूर्य के द्वादश भाव में होने से आपकी पैतृक स्थिति (पिता या पैतृक संपत्ति से जुड़ी स्थिति) अच्छी नहीं कही जाएगी।
मिथुन राशि के लिए प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी है और साथ ही आपकी वैवाहिक स्थिति भी बहुत अच्छी देखी जा रही है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिल रहा है। जो लोग नए प्रेम में जाने को तैयार हैं, वे बिल्कुल जा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है और जो लोग इस रिश्ते में नए हैं, वे डेटिंग कर रहे हैं। कुल मिलाकर आपकी बहुत अच्छी स्थिति है।
करियर के लिहाज से मिथुन राशि के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आप आपके कार्य करने की क्षमता से उच्चाधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। अपने विचारों या राय को स्पष्ट रूप से जाहिर करें, इसका फायदा आपको अप्रेजल में मिल सकता है। कुछ विशेष कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि आज आपको कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि के लिए निवेश की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी, लेकिन निवेश करने से पहले थोड़ा विश्लेषण जरूर कर लें। गवर्नमेंट (सरकार) से थोड़ा बचकर रहिए और किसी भी तरह की पंगेबाजी मत करें। आपकी व्यावसायिक स्थिति काफी अच्छी दिखाई दे रही है। मंगल एकादश भाव में स्वग्रही बैठे हैं, जिसके प्रभाव से आपके लिए आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।
कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा कहा जाएगा। किसी भी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News