मिथुन राशिफल 25 अप्रैल 2026: मिथुन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चें, कुछ भी नया करने से बचें, हो सकता है नुकसान – Hindustan Hindi News

Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal, मिथुन राशिफल 25 अप्रैल 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहना वाला है। आज आपको ऐसा लगेगा कि जीवन में कुछ नया होने वाला है। लेकिन इस समय थोड़ा ध्यान दें। ज्यादा मौके मिलने का मतलब ये नहीं कि आप हर चीज में खुद को बिखेर दें। उत्सुकता अधिक रहेगी जिस वजह से ध्यान भी भटकने की संभावना है। आज दिन को आसान बनाने के लिए आपको फोकस रखकर काम करना होगा।

मिथुन राशि का लव राशिफल- मिथुन राशि वालों को आज लव लाइफ में आनंद बनाए रखना चाहिए। आज लव लाइफ में मजाक, फ्लर्टिंग और स्मार्ट बातचीत रखें। आप आज किसी के साथ जल्दी कनेक्ट महसूस कर सकते हैं, खासकर अगर वो आपकी बातों को समझे और साथ दें। लेकिन आज ध्यान रखें, कि मजाक-मजाक में आप असली बातों को कहना न भूल जाएं। आपके दिल में जो कुछ है उसे साफ तरीके से कहना ही जरूरी है। सिंगल लोग आज किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में हैं तो हल्के-फुल्के अंदाज में भी गंभीर बात की जा सकती है। यही रिश्ता मजबूत करेगा।
मिथुन राशि का करियर राशिफल- मिथुन राशि वालों के पास आज काम में कई आइडिया होंगे और आप हर एंगल से चीजों को देख पाएंगे। लेकिन दिक्कत तब होगी जब आप किसी एक काम को पूरा नहीं करेंगे। नौकरी वाले जातक वही काम को पहले चुनें जो आज पूरा हो सकता है। बिजनेस वाले जातक आज बिजनेस से जुड़े हर काम में अपनी बात सही तरीके से रखें। यह आपको बड़ा मौका दिला सकता है। स्टूडेंट्स छोटे-छोटे फोकस्ड सेशन में पढ़ाई करें, इससे ज्यादा फायदा मिलेगा। आज सफलता तभी मिलेगी जब आप अपने आइडिया को सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल- आज मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जैसे- ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, ट्रैवल, गैजेट या छोटी-छोटी जरूरतें पर धन खर्च होगा। कोई बड़ा खर्च नहीं होगा, लेकिन बार-बार होने वाले खर्च आज ज्यादा असर डाल सकते हैं। निवेश या पैसे के मामलों में आज कुछ भी नया ट्राई करने से बचें। ज्यादा जानकारी भी कभी-कभी कन्फ्यूजन बढ़ा देती है। आज बेहतर रहेगा कि एक सही प्लान को लेकर चलें और उसी के हिसाब से फैसले भी लें।
मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल- मिथुन राशि वाले आज ज्यादा एक्टिव रहेंगे, जिसका असर दैनिक जीवन में भी दिखेगा। हालांकि थोड़ी बहुत समस्याएं भी आज हो सकती है। आपको लगेगा कि आप थके नहीं हैं, लेकिन अंदर से शरीर थक सकता है। एक साथ बहुत सारे काम न करें। काम के बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें और खुद को समय दें।
मिथुन राशि वालों के लिए सलाह- हर आइडिया पर काम किया जाए ये जरूरी है। वही आइडिया पर काम करें जो आगे बढ़ने में काम आए।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: मॉव
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News