Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 4 May 2026, मिथुन राशिफल 4 मई: शुक्र का प्रभाव कहता है कि आज किसी करीबी बातचीत में सामने वाले को ध्यान से सुनना बहुत जरूरी है। आज किसी क्लोज बातचीत में तुरंत जवाब देने के बजाय सुनने पर ज्यादा फोकस रखें। शुक्र की वजह से आपकी बातों और चार्म पर सबका ध्यान रहेगा, लेकिन आज मूड थोड़ा सेंसिटिव हो सकता है, जिससे छोटी-मोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं। हो सकता है किसी को आपके स्मार्ट जवाब की नहीं, बल्कि आपके पूरे अटेंशन की जरूरत हो। एक छोटा सा पॉज किसी भी बात को उलझाने से बचा सकता है। पार्टनर, दोस्त, क्लाइंट या कोई करीबी आज कोई ऐसी बात कर सकता है जिस पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी पूरी बात सुने बिना अपनी सफाई देना शुरू न करें। एक छोटा सा ठहराव पूरी बातचीत का लहजा बदल सकता है। आज का दिन बेहतर अंडरस्टैंडिंग के लिए अच्छा है, बशर्ते आप पहले सुनें और फिर प्यार से जवाब दें। एक अच्छी बातचीत दिन को एक खुशनुमा दिशा दे सकती है। आज आपके शब्दों में ताकत तो है, पर आपका सुनना उससे भी ज्यादा असरदार होगा।
प्यार में आज शब्दों के पीछे की सच्चाई बहुत मायने रखेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के लिए जरूरी बात को मजाक में न उड़ाएं। हो सकता है उन्हें किसी परफेक्ट सॉल्यूशन की जरूरत न हो, वो बस ये चाहते हों कि आप उन्हें सुनें। एक नरम जवाब रिश्ते में फिर से वही भरोसा जगा सकता है। अपना जवाब देने से पहले पार्टनर को अपनी बात पूरी कहने दें। सिंगल्स को अपनी बातों की वजह से अटेंशन मिल सकती है, लेकिन हर बातचीत को सिर्फ मजाक-मस्ती तक सीमित न रखें। गौर करें कि कौन आपकी बात ध्यान से सुनता है और कौन सिर्फ मजे के लिए साथ है। कोई मैसेज या छोटी सी मुलाकात तभी प्रॉमिसिंग लगेगी, जब उसमें रिस्पेक्ट हो। प्यार तब और गहरा होता है जब क्यूरियोसिटी के साथ केयर भी जुड़ जाए। जो इंसान आपकी खामोश बातों को समझे, वो उस इंसान से बेहतर है, जो सिर्फ आपकी हाजिरजवाबी का कायल हो।
काम पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। एम्प्लॉइज को किसी क्लाइंट, सीनियर या टीममेट के साथ डील करना पड़ सकता है। कोई भी जवाब देने से पहले पूरे इंस्ट्रक्शन्स को ध्यान से सुनें। जल्दबाजी में कोई जरूरी पॉइंट मिस हो सकता है। अगर कुछ समझ न आए, तो काम शुरू करने से पहले एक बार कंफर्म जरूर कर लें। बिजनेस करने वाले जातकों को किसी कस्टमर या पार्टनर के साथ बहुत सब्र से पेश आना होगा। स्टूडेंट्स को किसी टीचर या दोस्त से मदद लेने से फायदा हो सकता है, लेकिन मुझे सब पता है वाला एटीट्यूड रखने के बजाय ध्यान से सुनने की कोशिश करें। क्लियर बात करने से समय बचेगा। आज आपके शब्द आपकी मदद करेंगे, पर तभी जब आप दूसरों की बात सुनने को तैयार होंगे। अच्छी बातचीत एक छोटे से मौके को बड़ी तरक्की में बदल सकती है।
साझा खर्चों, पार्टनर के पैसे, क्लाइंट पेमेंट या किसी छोटे एग्रीमेंट को लेकर क्लैरिटी होना जरूरी है। अगर पैसों का मामला है, तो कैजुअली हां न कहें। क्लियर पूछें कि कौन पेमेंट करेगा, कितने की जरूरत है और कब तक पेमेंट होगी। इससे बाद में होने वाले कंफ्यूजन से बचाव होगा। एक छोटा सा नोट लिखकर रखना आपको एक ही बात बार-बार करने से बचा लेगा। किसी सोशल प्रेशर में आकर अपनी सेविंग्स को हाथ न लगाएं। इन्वेस्टमेंट्स पर शांति से रिव्यू करें। ट्रेडिंग में किसी और के भरोसे पर रिस्क न लें, जब तक आप खुद उसे न समझ लें। पेमेंट्स की डिटेल्स लिखित में रखें। पैसा तभी सुरक्षित रहता है जब हर वादा क्लियर हो, न कि अंदाजे पर टिका हो। अगर कोई ऑफर बहुत अर्जेंट लगे, तो उसे एक्सेप्ट करने से पहले थोड़ा वक्त जरूर लें।
आज बहुत ज्यादा बातें करना या दिमाग चलाना आपको थका सकता है। अगर दिन भर आप लोगों से घिरे रहे, तो इसका असर आपके नर्वस सिस्टम, कंधों, सांस या डाइजेशन पर पड़ सकता है। बातचीत के बीच-बीच में छोटे ब्रेक्स लें। आपका दिमाग माने या न माने, आपके शरीर को आज थोड़ी खामोशी की जरूरत है। थोड़ी देर की वॉक, शांति से खाना खाना या फोन से दूरी बनाना आपकी मदद करेगा। अगर दिमाग में पुरानी बातें बार-बार घूम रही हों, तो उन्हें कहीं नोट कर लें और वहीं छोड़ दें। जब दिमाग हर बात को प्रोसेस करना बंद कर देगा, तो शरीर अपने आप हल्का महसूस करेगा। अगर दिन बहुत शोर-शराबे वाला रहा है, तो शाम को एक घंटा अकेले और शांति के साथ गुजारें।
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play