मिसेज इंडिया रूमानी बालिका शिक्षा पर भी कर रहीं कार्य – Dainik Bhaskar

अजमेर की बेटी और वर्तमान में अमेरिका के सिएटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत रूमानी कपूर ने पिछले दिनों दुबई (यूएई) में हुई मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड यूएसए नॉर्थ-2025 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
इसके साथ ही उन्हें मिसेज ब्यूटीफुल हेयर 2025 का प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुआ। समारोह में रूमानी ने नारी शक्ति और संतुलन को दर्शाने के लिए राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया का लोहे की कीलों पर प्रदर्शन किया। रूमानी ने अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत और आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की तथा जयपुर के एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल कर रूमानी ने अपने कॅरियर की शुरुआत विप्रो से की। वे 6 वर्षों से वह सिएटल में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनके पति राहुल कपूर पेशे से इंजीनियर हैं।
लोहे की कीलों पर कालबेलिया नृत्य पेश करतीं रूमानी।
}बच्चों की सुरक्षा पर कर रहीं हैं काम | सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूमानी भारत में दूसरा दशक संगठन के साथ मिलकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देती हैं। अमेरिका में को-म्यूजिक प्रो व एसएसएआईएस के साथ समावेशी कला व स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करती हैं। वैश्विक कॉर्पोरेट आयोजनों में अनुभवी मास्टर ऑफ सेरेमनी व कई गैर-लाभकारी संगठनों के लिए इवेंट व सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में भी सक्रिय हैं।
अजमेर की बेटी ने दुबई में जीता खिताब: अमेरिका में है इंजीनियर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News