Feedback
पुलिस ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में एक निजी स्कूल और जूनियर कॉलेज के कैम्पस में बम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच किया गया. लेकिन बम नहीं मिला और खबर झूठी निकली.
यह भी पढ़ें: मुंबई में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अफजल गैंग ने किया दावा
एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि कांदिवली के एक स्कूल के प्रशासन को एक ईमेल मिला. जिसमें भेजने वाले ने अफजल गिरोह से होने का दावा करते हुए कहा कि परिसर में बम है. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने के लिए डॉग स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ मिलकर कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी (केईएस) स्कूल व जूनियर कॉलेज में गहन तलाशी ली गई. लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बाद में मेल को झूठी सूचना करार दिया गया.
यह भी पढ़ें: Latest Jokes: जब मास्टर जी ने पूछा- कुतुबमीनार कहां है? चिंटू का जवाब सुनते ही पूरी क्लास में छाई शांति
अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी. स्कूल को भी इसी तरह का एक ईमेल मिला था, जिसमें भेजने वाले ने दावा किया था कि अफजल गिरोह के सदस्यों ने स्कूल परिसर में विस्फोटक लगा रखे हैं. लेकिन बाद में जब जांच हुई तो खबर फर्जी निकली. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. लेकिन जब जांच किया गया तो खबर फर्जी निकली.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू