IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी! उनके बेहद करीबी ने बताया इसका कारण – Jansatta

IND vs ENG 3RD T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में मंगलवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में मोहम्मद शमी खेलेंगे या नहीं ये सवाल हर क्रिकेट फैंस के मन में चल रहा है क्योंकि सभी अपने इस स्टार तेज गेंदबाज को खेलते हुए देखना चाहते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से ठीक पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वार्म-अप करते हुए देखा गया था जिससे प्रशंसकों को उम्मीद जगी कि वह आखिरकार नेशनल टीम में वापसी करेंगे, लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ। दूसरे टी20 मैच से पहले भी यही स्थिति थी जहां लोगों को उम्मीद थी कि शमी खेलेंगे, लेकिन एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि ये तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट नहीं है। हालांकि इसके बाद बीसीसीआई ने टीम में दो अनफिट खिलाड़ियों नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह को टीम से बाहर कर दिया, लेकिन शमी टीम में बने रहे।
फिलहाल शमी पूरी तरह से फिट हैं या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं कुछ दिन पहले प्री-मैच विजुअल्स को देखने के बाद पीयूष चावला ने कहा कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, क्योंकि वह लंगड़ा रहे थे। अगर आप उनके रन-अप देखें, तो वह (शमी) अभी भी थोड़ा लंगड़ा रहे हैं। पीयूष ने आगे कहा था कि अभी मुख्य लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी है उसके लिए शमी का फिट होना जरूरी है। इस टी20 सीरीज में बहुत सारे मैच हैं और भले ही वह कुछ मैच मिस कर दें तो ये सभी फैसला है।
अब शमी राजकोट में होने वाले तीसरे मैच में खेलेंगे या नहीं इसके बारे में उनके बचपन के कोच बदरुद्दीन ने रेवस्पोर्ट्ज के बताया। बदरुद्दीन का कहना है कि शमी पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने मुझे पहले टी20 मैच के लिए कोलकाता जाने से पहले बताया था कि सब कुछ ठीक है और उनकी फिटनेस बिल्कुल सही है। मुझे लगता है कि वो (टीम मैनेजमेंट) इस समय उन पर भार डाल रहे हैं क्योंकि वो एक साल से भी अधिक समय से इंटरनेशनल सेट-अप से बाहर थे। मुझे भी यही लगता है कि शमी को आखिरी दो टी20 मैचों में वनडे सीरीज से ठीक पहले मौका मिलेगा। वैसे टीम प्रबंधन इस बारे में बेस्ट जज हैं और मुझे उम्मीद है कि इस संबंध में कोच गौतम गंभीर और शमी के बीच साफ बातचीत हुई होगी।
No Live Match
अमेरिका और कोलंबिया के बीच व्यापार तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने कोलंबिया से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया है, जिसके जवाब में कोलंबिया ने अमेरिकी सामानों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह तनाव कोलंबिया द्वारा अमेरिका के दो प्रवासी विमानों को वापस भेजने के बाद पैदा हुआ है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News