राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। देश आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र
डॉक्टर शर्मा लामार्टिनियर ब्वायज इंटर कॉलेज लखनऊ में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थथे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारतीय छात्र विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने जाते थे लेकिन अब भारत में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध हो रही है। यहां तक कि विदेशों से छात्र भारत में शिक्षा लेने आ रहे हैं। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा देने वाले 25% से अधिक शिक्षक भारतीय मूल के हैं जो भारत की बढ़ती मेधा और क्षमता का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि भारत आज एक युवा और शक्तिशाली राष्ट्र है। चीन और जापान जैसे देशों में आबादी बुजुर्ग हो रही है जबकि भारत की बड़ी आबादी युवा है। देश ने नाभकीय शक्ति और अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं जैसे राफेल विमानों के साथ अपनी ताकत को बढ़ाया है।
डॉ. शर्मा ने उपस्थित छात्रों से अपील की कि वे देश के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें और अपने जीवन में माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर अनुशासित रूप से मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। डॉ. कलाम का उदाहरण देते हुए उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अमेरिका यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत के बच्चे वहां भी अपनी मेधा का परचम लहरा रहे हैं और दुनिया भारत की प्रतिभा का लोहा मान चुकी है।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवर्ट, उप प्रधानाचार्य मार्क कारन, औरनेन माईकल बर्सर, समाजसेवी पवन मनोचा और हर्ष शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.