मुजफ्फरनगर से 21 जुलाई की महापंचायत का बिगुल: इंडिया–अमेरिका ट्रेड डील समेत किसान मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान – Dainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) ने आगामी 21 जुलाई को नई दिल्ली के राजघाट पर प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शहर के न्याजुपुरा मुख्य चौराहे पर संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जहां नेताओं ने किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर ने फीता काटकर किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी शादाब ने कहा कि संगठन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि किसान आज कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें प्रस्तावित इंडिया–अमेरिका ट्रेड डील भी एक बड़ा मुद्दा है।
चौधरी शादाब ने कहा कि यदि सरकारी विभागों में किसानों का उत्पीड़न होगा या उनकी समस्याओं की अनदेखी की जाएगी तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को भी तेज किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर ने कहा कि आज किसान और मजदूर दोनों ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में संगठन का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि किसानों की आवाज को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना भी है।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को दिल्ली के राजघाट पर आयोजित होने वाली महापंचायत में देशभर से किसान जुटेंगे और कृषि से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News