'मेरी आंखों के सामने किले से धकेला, मुझे भी फेंकने की दी धमकी…', केतन केस में गवाह का चौंकाने वाला खुलासा – Aaj Tak

Feedback
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच में एक गवाह का बयान पुलिस के लिए अहम कड़ी बनकर सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गवाह ने दावा किया है कि उसने अपनी आंखों के सामने चेतन चौधरी को 26 साल के केतन को लोहगढ़ किले की चट्टान की तरफ धक्का देते देखा था. गवाह का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने चेतन से सवाल किया तो उसे भी चुप रहने की धमकी दी गई.
गर्मी में हुडी पहने था चेतन
गवाह के मुताबिक वह अपने दोस्त के परिवार के साथ लोहगढ़ घूमने गया था. किले की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसने केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल को साथ देखा था. दोनों के पीछे चेतन चौधरी चल रहा था.
गवाह की नजर चेतन की हुडी पर पड़ी. उसका कहना है कि गर्मी के बावजूद हुडी पहनने को लेकर उसने चेतन से सवाल भी किया था. यही हुडी बाद में चेतन को पहचानने में उसके लिए अहम सुराग बनी. किले पर पहुंचने के बाद चेतन कुछ देर मंदिर के पास बैठ गया. इसके बाद केतन और सिया आगे बढ़े तो वह भी उनके पीछे चला गया.
पेट में दर्द हुआ, कुछ देर के लिए दूर गया
गवाह ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसके पेट में ऐंठन होने लगी, जिसके कारण वह कुछ देर के लिए घटनास्थल से दूर चला गया. जब वह वापस लौटा तो उसने कथित तौर पर सिया को चेतन की तरफ इशारा करते देखा.
गवाह के बयान के मुताबिक इसके बाद सिया नीचे बैठ गई और उसने केतन के पैर पर लात मारी. तभी चेतन पीछे से दौड़कर आया और कथित तौर पर केतन को चट्टान की ओर धक्का दे दिया.
सवाल पूछा तो मिली ‘धमकी’
गवाह का दावा है कि बाद में उसने चेतन से इस घटना को लेकर सवाल किया. आरोप है कि इससे चेतन नाराज हो गया और उसने गवाह को चुप रहने की चेतावनी दी. इतना ही नहीं, गवाह के मुताबिक उसे भी किले से नीचे फेंक देने की धमकी दी गई.
डर के कारण उसने कथित तौर पर अपने दोस्त को भी कुछ नहीं बताया. घर लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे बुखार व शरीर में दर्द की शिकायत हुई.
पांच दिन बाद पुलिस के पास पहुंचा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के पांच दिन बाद 23 जून को यह गवाह पुलिस के पास पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराया. बताया गया है कि मीडिया में केतन की मौत से जुड़ी खबरें देखने के बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया.
इस केस में एक दूसरे गवाह ने भी चेतन की हुडी का जिक्र किया है. उसके मुताबिक, ट्रेकिंग के दौरान उसने चेतन से गर्मी में हुडी पहनने को लेकर सवाल किया था और चेतन ने कथित तौर पर माफी मांगी थी.
12 TB डिजिटल डेटा भी खंगाल रही पुलिस
गवाहों के बयानों के साथ पुलिस डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने करीब 12 TB तकनीकी डेटा खंगाला है. इसमें छह मोबाइल फोन, नौ पेन ड्राइव, बैकअप, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी जानकारी शामिल है.
फोरेंसिक जांच में डिलीट किए गए चैट और अन्य डिजिटल डेटा को भी रिकवर किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ डेटा मिटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसका एक हिस्सा बरामद कर लिया गया.
इस मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस का दावा है कि शुरुआती तौर पर लोहगढ़ से गिरने की घटना मानी गई केतन की मौत बाद की जांच में कथित हत्या की साजिश निकली. मामले में सिया गोयल, चेतन चौधरी और चेतन के दोस्त बताए जा रहे रितेश हांगे को आरोपी बनाया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News