'मेरे ऊपर नींबू फेंका गया, मैंने उसका शरबत बना लिया', जेन-जी को लेकर क्या बोले रवि किशन – Hindustan

गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जेन-जी यानी युवा पीढ़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यही लोग भारत की आत्मा हैं और आने वाले समय में देश की जिम्मेदारी इसी पीढ़ी के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि आज के युवा देशभक्त हैं, जागरूक हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। रवि किशन का यह बयान दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। फिलहाल ये प्रदर्शन मतदाता सूची के SIR को लेकर हो रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, उसे पूरी जेन-जी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। युवा पीढ़ी का इससे कोई संबंध नहीं है।
रवि किशन ने मुंबई में आयोजित खिड़कियां थिएटर फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘युवा पीढ़ी को लोगों ने जेन-जी कहा, उन्हें मैं भारत की आत्मा कहता हूं। मैं भी बिल्कुल उनके जैसा हूं। मुझे लेकर मीम्स बने। मेरे ऊपर नींबू फेंका गया, मैंने उसका शरबत बना लिया। दुनिया में यह होता रहता है। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसलिए डिप्रेशन में जाने की जरूरत नहीं है। आपको इसे पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए।’
बीजेपी नेता ने कहा कि जेन-जी बहुत बड़े देशभक्त हैं। उनकी देशभक्ति पर किसी को शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ये भारत को प्रेम करने वाले लोग हैं और देश को उन्हीं लोगों को अब संभालना है। जेन-जी को किसी की सीख देने की जरूरत नहीं है, वे लोग पहले से बहुत सीखे हुए हैं। जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वो एक अलग दुनिया है। जेन-जी तो भारत के साथ है। वे लोग बहुत खुश हैं और उनका कोई जवाब नहीं है।’
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन इससे पहले नीट-यूजी पेपर लीक के मामले को लेकर शुरू हुआ था। संगठन ने 6 जून को जंतर-मंतर से प्रदर्शन शुरू करते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। आंदोलन आगे बढ़ा और 20 जुलाई को संसद की ओर बड़े मार्च की कोशिश की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस बैरिकेडिंग, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ते दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।
बाद में सीजेपी ने अपना आंदोलन फिर शुरू किया, लेकिन इस बार मुद्दा बदल गया। संगठन ने मतदाता सूची के SIR और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने में नाकाम रहा है। सीजेपी को युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने वाले संगठन के तौर पर देखा जाता है, लेकिन रवि किशन ने संगठन के आंदोलन और पूरी युवा पीढ़ी के बीच अंतर बताया है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News