Badaun News: जिले में गायों की सुरक्षा और गोशालाओं की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिये प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले की गोशालाओं में पल रहे गोवंश की निगरानी इंसानी आखों के साथ-साथ तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी। अफसर गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की सुरक्षा को लेकर सजग हैं। इसके लिये जिले की 210 गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगवाये गये हैं। गोशालाओं में कैमरे लगाने पर कुल करीब 33.60 लाख का पंचायतों ने बजट खर्च किया है। गोशालाओं में जो कैमरे लगे हैं वह सोलर चलित हैं, जिससे ये कैमरे बिजली के अभाव में बंद नहीं होंगे। चाहे चिलचिलाती धूप हो या भारी बारिश, ये हर मौसम में बिना रुके 24 घंटे काम करने में सक्षम हैं। गोशालाओं में लगे कैमरे रोटेटेड मोड के हैं, जिससे गोशाला के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी और कोई भी कोना निगरानी से छूटेगा नहीं।
लापरवाही पर कसेगा शिकंजा
अक्सर गोशालाओं में चारे-पानी की कमी या तीमारदारी में लापरवाही की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इन कैमरों के लगने के बाद अब जिले के उच्च अधिकारी अपने कार्यालय या मोबाइल से ही सीधे व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
चारा, पानी देखेंगे अफसर
प्रशासन के इस डिजिटल कदम से न सिर्फ गोवंश की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि गोशालाओं के संचालन में भी पूरी पारदर्शिता आयेगी। गोवंश को समय पर चारा मिल रहा है या नहीं, सफाई व्यवस्था कैसी है, और कोई मवेशी बीमार तो नहीं है यह सीधे अफसर देख सकेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play