मोदी सरकार की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाली पहल, विकसित भारत की मजबूत नींव : मंत्री गजेन्द्र – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग
स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने मोदी सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने इसे देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल बताया है।
मंत्री गजेन्द्र ने कहा कि अगले एक वर्ष में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। आज पूरी दुनिया तकनीक और एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे समय में भारत के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना उन्हें भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के लिए तैयार करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री गजेन्द्र ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की पहल विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत है। मंत्री ने कहा कि देश के गांव, शहर और स्कूल स्तर पर 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए राष्ट्रव्यापी स्पोर्ट टैलेंट हंट अभियान भारत की खेल शक्ति को नई दिशा देगा। मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु युवा, शिक्षा, कौशल और अवसर है। एआई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल प्रतिभाओं तक, युवाओं की क्षमता को पहचानने और उसे अवसर में बदलने का यह प्रयास विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि देश का युवा जितना अधिक कुशल, शिक्षित और सक्षम होगा, भारत उतनी ही तेजी से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News