मोबाइल के लालच में दोस्त बना कातिल, ईंट से हमला कर 22 साल के सचिन की हत्या – AajTak

Feedback
पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरमन बताया गया है. दोनों मजदूरी का काम करते थे.
पुलिस के मुताबिक, सचिन पासवान खन्ना का रहने वाला था. मोबाइल फोन को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ. कहासुनी बढ़ने पर हरमन ने ईंट से सचिन पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी जान चली गई.
यह भी पढ़ें: ‘अच्छा VFX नहीं आस्था जरूरी’, रामायण पर बोले मुकेश खन्ना, रणबीर कपूर पर साधा निशाना
घटना के बाद पुलिस को एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी. तलाश के दौरान मिड मार्केट इलाके में झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी.
CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान मिड मार्केट की झाड़ियों में शव मिला. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच शुरू की.
खन्ना​
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. पूछताछ में हत्या की गुत्थी सुलझ गई और वारदात में हरमन की भूमिका सामने आई.
पुलिस ने आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News