Varanasi News:
शिवपुर, संवाद। शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर इलाके में जून 2024 में एक ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं लगाई हैं। शिकायतकर्ता कुंवर प्रसाद पटेल ने बताया है कि उनका 33 वर्षीय पुत्र अरविंद ई-रिक्शा चलाता था। 16 जून 2024 की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला तो रास्ते में दीपक कुमार उपाध्याय और राजू पटेल (निवासी इंद्रपुर) ने तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और जबरन कांशीराम आवास की तरफ ले गए। कुछ लोगों ने पुत्र को आरोपियों के साथ जाते देखा था। आरोप है कि उसी दिन आरोपियों ने अरविंद की हत्या कर दी और शव मां गायत्री स्कूल के सामने खेत में फेंक दिया। उसी दिन दोपहर करीब दो बजे आरोपी दीपक उपाध्याय पीड़ित के घर पहुंचा। बोला कि ‘अपने लड़के के कफन की व्यवस्था किए रहिएगा।’ मृतक के पास मौजूद ई-रिक्शा की चाभी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से भरा पर्स भी गायब मिला। पिता का कहना है कि घटना की सूचना 17 जून 2024 को शिवपुर थाने पर दी गई थी लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई जांच की। न्याय न मिलने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में गुहार लगाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play