Maharashtra News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी की नेत्री नवनीत राणा का नाम लिए बिना कहा कि मौलाना 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं तो आप 20 बच्चे पैदा कीजिए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Maharashtra News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के अकोला में एक सभा में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विवादित नेत्री नवनीत राणा पर बिना नाम लिए निशाना साधा. नवनीत राणा ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज के लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं. इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंजिया अंदाज में नवनीत को जवाब दिया है.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक मोहतरमा कह रही हैं कि मौलाना ने 19 बच्चे पैदा किए, इसलिए हमे भी 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. ओवैसी ने कहा कि तो करो न 4 नहीं 8 बच्चे पैदा करो, किसने रोका है? दरअसल, नवनीत राणा ने एक बयान में कहा था कि एक मौलाना ने 4 शादियां और 19 बच्चे पैदा किए. नवनीत ने हिंदू समाज से आग्रह करते हुए कहा कि हम हिंदू भाई-बहनों को 1 बच्चा से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, वे 19 कर रहे हैं, तो हमें कम से कम 3-4 बच्चे पैदा करना चाहिए.
असदुद्दीन ने मौलाना का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि मौलाना ने 19 बच्चे पैदा किए और मैं तो 6 में ही थक गया. ओवैसी ने कहा कि उस मौलाना से मुझे मिलाओ, मैं उनका हाथ चूमूंगा. असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा के नाम लिए बिना कहा कि तुम्हें भगवान का वास्ता तुम 19 के बदले 4 नहीं बल्कि, 20 पैदा करना.
इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आजकल RSS चीफ मोहन भागवत यह कह रहे हैं कि बच्चे पैदा करो, चंद्रबाबू नायडू मोदी के साथ हैं, बच्चे पैदा करो. उन्होंने कहा कि आप बच्चे पैदा क्यों नहीं कर रहे हो?
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.