यहां से निकल जाओ…अमेरिका में भारतीय कपल से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video – India.Com

Indian Couple Harassment in USA: अमेरिका से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में एक भारतीय कपल के साथ कथित तौर पर नस्लभेदी व्यवहार होता दिखाई दे रहा है. एक शख्स कार के अंदर बैठकर कपल से पूछता है कि क्या वे भारत से हैं. इसके बाद वह उन्हें अमेरिका छोड़कर वापस जाने के लिए कहने लगता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है.

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भारतीय कपल से पूछता है कि भारत ज्यादा अच्छा है या अमेरिका. इस पर पति बहुत शांत तरीके से जवाब देता है कि दोनों देशों की अपनी-अपनी अच्छी और खराब बातें हैं. जब कपल बताता है कि उनका परिवार भारत में रहता है, तब वह व्यक्ति पूछने लगता है कि अगर भारत इतना अच्छा है तो वे अमेरिका क्यों आए हैं. कपल ने बताया कि वे दुनिया घूमने और नई जगह देखने आए हैं.

कपल की बात सुनने के बाद वह व्यक्ति और ज्यादा गुस्सा हो जाता है. वह कहता है कि “हम तुम्हें यहां नहीं चाहते, अपने देश वापस जाओ.” वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शख्स लगातार अपमानजनक बातें करता रहता है. इसके बावजूद भारतीय कपल पूरे समय शांत रहता है और किसी तरह की बहस या लड़ाई नहीं करता. सोशल मीडिया पर लोग कपल के धैर्य और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं.

I encountered some incredible H-1B indians, and I had to let them know something! pic.twitter.com/Qi8FyfcjzF
— tone (@AyTone4th) May 20, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस घटना पर अपनी राय दी. कई यूजर्स ने कहा कि कपल ने बहुत समझदारी से स्थिति संभाली और सामने वाले की तरह गुस्से में प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में चुप रहना गलत है, क्योंकि इससे नस्लभेदी सोच रखने वालों का हौसला बढ़ सकता है. कई लोगों ने यह भी कहा कि जो लोग अमेरिका आते हैं, वे कानूनी तरीके और वीजा के जरिए ही आते हैं, इसलिए किसी को इस तरह अपमानित करना गलत है.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों को निशाना बनाने वाले वीडियो और कंटेंट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पोस्ट करने वाला अकाउंट पहले भी भारतीयों का मजाक उड़ाने वाले वीडियो शेयर कर चुका है. कुछ यूजर्स ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) को टैग करते हुए इस मामले पर कार्रवाई की मांग की. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि हर देश में कुछ लोग नस्लभेदी बातें करते हैं, लेकिन अमेरिका सभी लोगों का स्वागत करने वाला देश है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News