यातायात उल्लंघन रोकने को ''''प्रहरी'''' बढ़ा रही ट्रैफिक पुलिस – Live Hindustan

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने में ”ट्रैफिक प्रहरी” एप मददगार साबित हो रही है। इसमें आम जनता ”प्रहरी” बनकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर नजर रख कर ट्रैफिक पुलिस की मदद कर रही है। इस वर्ष अब तक 1.14 लाख शिकायतें इस एप से प्राप्त हुई हैं। सकारात्मक परिणामों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस प्रोजेक्ट संगम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के मोबाइल में इसे डाउनलोड कराकर उनको अपना सक्रिय भागीदार बना रही है। उसका नतीजा है कि
यह एप एक सितंबर 2024 को शुरू की गई थी। तब से अब तक इस 10.37 लाख लोग जुड़ चुके हैं। पिछले दो माह के वक्त में प्रोजेक्ट संगम के तहत इसे एक लाख से अधिक लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा चुका है। शुरुआत से अब तक इसमें चार लाख से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं, जिन पर चालान भी किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इसमें 10 प्रकार के यातायात उल्लंघनाें की शिकायत संभव है। इसके लिए एप में फोटो और वीडियो लेकर लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज करने का प्रावधान है। एप में शिकायत करने के दौरान मालूम हो जाता है कि किस शिकायत के लिए वीडियो और किसके लिए वीडियो चाहिए। अधिकारियों की मानें तो इस एप के जरिये लोग सबसे अधिक शिकायतें हेलमेट न पहनने वालों की करते हैं। इसके बाद गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की शिकायत अधिक होती है। पहले अनुचित पार्किंग की शिकायत होती थी, जिसका विकल्प फिलहाल बंद कर रखा है। क्योंकि उसे लेकर मोटर वाहन अधिनियम की कुछ तकनीकी शर्तें हैं।

उल्लंघन का प्रकार               शिकायतें
बिना हेलमेट                      60878
गलत दिशा में ड्राइविंग        34414
स्टॉप लाइन उल्लंघन              5975
दोपहिया पर तीन सवारी        4989
जिग-जैग/खतरनाक ड्राइविंग 3613
बिना सीट बेल्ट                      1573
येलो लाइन उल्लंघन              1365
रेड लाइट जंप                      1126
ऑटो-टैक्सी अधिक किराया 595
अवैध पार्किंग                      102
चालक दुर्व्यवहार               03
(ये आंकड़े इस वर्ष जून तक हैं)
—–
ट्रैफिक प्रहरी एप से वर्षवार जुड़े उपयोगकर्ता
वर्ष               उपयोगकर्ता
2024               147964
2025               663788
2026 (अब तक) 225982
कुल               1037734
——-
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News