यूपी की बड़ी खबरें: झांसी में कार में 1950 रुपए का पेट्रोल भरवाकर भागे युवक, पीछे दौड़ते रहे कर्मचारी – Dainik Bhaskar

झांसी में शनिवार रात 9:03 बजे एक पेट्रोल पंप पर कार सवार 3 युवकों ने 1950 रुपए का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद बिना रुपए दिए भाग गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पेट्रोल भरने के बाद युवकों ने पहले टैंक का ढक्कन बंद कराने का बहाना बनाया। फिर अचानक कार दौड़ा दी। पंप पर काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में मौके से निकल गए। रविवार रात में पंप के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर…
गोरखपुर में वाटर पार्क में घूमने गए परिवार को कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो बना रही युवती के कपड़े फाड़े
गोरखपुर के चौरी चौरा स्थित रेनबो वाटर पार्क में घूमने गए एक परिवार के साथ कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद 10-15 कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का आरोप है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि वीडियो बनाने पर उसे जमीन पर पटक दिया गया, कपड़े फाड़ दिए गए और मोबाइल तोड़ दिया गया। घटना में परिवार के छह लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर….
गोरखपुर में पैसों के लिए मासूम को मार डाला, नवविवाहिता बोली- प्यार करने की मुझे सजा मिली
गोरखपुर के सहजनवा में 6 साले के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्पेश राय और उसकी पत्नी नीलम राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी, जो नाकाम होने पर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ ने आरोपी की साजिश का खुलासा किया। जेल भेजे जाने के दौरान नीलम ने कहा, “मुझे प्यार करने की सजा मिल रही है”, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पढे़ं पूरी खबर….
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News