Traffic Advisory: मुंबई-पुणे रूट पर लैंडस्लाइड, एक्सप्रेसवे और पुराने हाईवे पर गाड़ियों की एंट्री बंद, जानें – India.Com

Pune-Mumbai expressway: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी है. लगातार हो रही भारी बरसात और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की वजह से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. लगातार गिरते मलबे और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए पुणे जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है.

पुणे जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अत्यधिक भारी बारिश और भूस्खलन के गंभीर खतरों को देखते हुए पुणे से मुंबई और मुंबई से पुणे, दोनों ही दिशाओं का ट्रैफिक अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे.

नागरिकांना आवाहन
दरड कोसळणे व सतत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे पुणे–मुंबई द्रुतगती मार्ग तसेच जुना मुंबई–पुणे महामार्ग या दोन्ही मार्गांवरील वाहतूक गंभीरपणे प्रभावित.
पुणे–मुंबई तसेच मुंबई–पुणे या दोन्ही दिशेची वाहतूक पुढील आदेशापर्यंत पूर्णपणे बंद-जिल्हा प्रशासन..१/२ pic.twitter.com/LEZhOqZPTC
— DISTRICT INFORMATION OFFICE, PUNE (@Info_Pune) July 6, 2026

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के अनुसार, पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड के पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर टैंक/टनल 2 (Tunnel 2) के एग्जिट गेट के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ है. सुरक्षा कारणों के मद्देनजर, इस रूट पर सुबह 4:00 बजे से ही ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है. MSRDC और हाईवे ट्रैफिक पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
PUBLIC APPEAL
Due to a landslide and continuous heavy rainfall, traffic movement on both the Pune–Mumbai Expressway and the old Mumbai–Pune Highway has been severely affected.
Traffic in both directions (Pune–Mumbai and Mumbai–Pune) has been stopped until further notice.…
— MSRDCofficial (@MSRDC_official) July 6, 2026

मूसलाधार बारिश के इस मौसम में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है. प्रशासन ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने से पूरी तरह परहेज करें. यदि अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए निकलना ही पड़े, तो प्रशासन और हाईवे पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली आधिकारिक लेटेस्ट सूचनाओं को देखकर ही घर से बाहर निकलें.हाईवे पर फंसे वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न दिखाएं. वहीं, रास्तों से मलबा हटाने और एक्सप्रेसवे को दोबारा सुरक्षित बनाने का काम लगातार जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News