'राजकुमारी मत बनो…', फैन ने लाइव मैच में कंगारू बल्लेबाज को कर दिया ट्रोल, VIDEO – AajTak

Feedback
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक मजेदार वाकया देखने को मिला. पहले दिन के खेल में जब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने साइट स्क्रीन में परेशानी के कारण कुछ देर के लिए खेल रुकवाया, तो स्टैंड्स में मौजूद एक फैन का सब्र जवाब दे गया. उसने स्मिथ को ऐसी बात कह दी, जो चर्चा का विषय बन गया.
ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने बुरी तरह लड़खड़ा चुका था और स्टीव स्मिथ पर पारी संभालने की जिम्मेदारी थी. इसी दौरान साइट स्क्रीन को लेकर उन्हें परेशानी हुई और उन्होंने गेंदबाज को रुकने का इशारा किया. खेल शुरू होने में थोड़ी देरी हुई तो फैन ने सीधे स्मिथ को निशाने पर ले लिया.
स्टैंड्स में मौजूद फैन ने गुस्से और मजाकिया अंदाज में स्मिथ को दोबारा बल्लेबाजी शुरू करने के लिए कहा. फैन ने चिल्लाते हुए कहा, ‘बस गेंद को मारो, स्मज (स्मिथ का निकनेम). राजकुमारी मत बनो. तुम खेल से बड़े नहीं हो स्टीव, इससे निपटो.’ फैन की यह टिप्पणी कैमरे में कैद हो गई.
A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई. ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. इसके बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने हेड और वेदराल्ड दोनों को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत पर पानी फेर दिया. हेड ने 22 और वेदराल्ड ने 23 रन बनाए. इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का पवेलियन लौटना जारी रहा और पहले सेशन की समाप्ति तक मेजबान टीम 74 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी.
दूसरे सेशन में भी बांग्लादेशी गेंदबाजों का दबदबा जारी रहा. एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, दूसरी ओर स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाले रखा. स्मिथ ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 109 गेंदों पर 71 रन बनाए. स्मिथ के शानदार प्रदर्शन के चलते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 198 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 55 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
स्मिथ ने स्टीव वॉ की बराबरी की
अपनी इस पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 82 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. इसमें 37 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं. स्टीव वॉ ने भी अपने टेस्ट करियर में 82 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है. पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 103 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News