Siwan News डीएम के निदेश ओर ईओ ने जल निकासी की कराया व्यवस्था – Hindustan

Siwan News जामो रोड और बीआरसी परिसर को जलजमाव से मिली मुक्ति नगर पंचायत के विकास के मुद्दे पर बैठक पर डीएम ने दिया था निर्देश

नाले के रास्ते पाइप से पानी की निकासी शुरू लोगों ने की पहल की सराहना फोटो_ बड़हरिया। नगर पंचायत क्षेत्र के जामो रोड एवं बीआरसी गेट के सामने सड़क पर वर्षों से चले आ रहे भीषण जलजमाव की समस्या से अब आमजन को राहत मिलने लगी है। नगर पंचायत के विकास और उसके सौंदर्यीकरण को लेकर रामजानकी मंदिर परिसर में हुई बैठक डीएम विवेक कुमार मैत्रीय के कड़े निर्देशों के आलोक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेम शिला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी की एक प्रभावी व्यवस्था कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलभराव वाले स्थलों से पानी को बाहर निकालने के लिए जामो चौक और बीआरसी गेट के सामने कुदाई के एक टैंक का निर्माण कर उसमें पानी की व्यवस्था से एक विशेष पाइपलाइन बिछाई गई है। जो सड़क पर लगने वाला पानी टैंक से होकर पाइप के माध्यम से बीआरसी गेट के सामने सड़क पर लगने वाली जल जमाव और जामो रोड पर जमा पानी को पाइप के माध्यम से युवराज मैरिज हॉल के समीप चवर में निकासी कर दी गई है। जिससे होकर सुरक्षित रूप से प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे आम जनता को भी नुकसान नहीं है। इस जल निकासी कार्य के संपन्न होने से न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा हो रही है, बल्कि बीआरसी में आने-जाने वाले शिक्षकों, कर्मियों व स्कूली बच्चों को भी जलभराव के समस्या से मुक्ति मिल गई है। कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेम शिला ने बताया की डीएम के निर्देश पर जल जमाव के समस्या के निजात के लिए काफी तत्परता और समस्या समाधान के लिए यह पहल किया गया है। जिससे जल जमाव की समस्या से निजात मिल गई है। वही अन्य समस्याओं के लिए तत्परता से कार्य किए जारहे है वही नगर पंचायत के अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। हालांकि जामो चौक और बीआरसी गेट के समस्याओं का समाधान का आम लोगों ने पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News