Feedback
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला हादसे का शिकार हो गया. जयपुर में बुधवार दोपहर को हुई इस दुर्घटना में काफिले में तैनात तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफिले में शामिल गाड़ी को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल ने ट्रैफिक पुलिस ने उनके काफिले की मूवमेंट के दौरान आम जनता को नहीं रोकने के निर्देश दिए हुए थे. ऐसे में जब सीएम निकले तो रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने उनके काफिले में घुसकर सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार दी. इसमें तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मुख्यमंत्री खुद अस्पताल तक लेकर गए और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू