रात में जिस BJP एजेंट के सामने स्ट्रॉन्ग रूम में बैठी थीं ममता, ZEE NEWS ने लिया उसका इंटरव्यू – Zee News

West Bengal Strong Room Drama: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री देर रात कई घंटों तक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठी रहीं, इस दौरान उनके सामने सुवेंदु अधिकारी के एजेंट भी बैठे थे. ZEE NEWS ने उनसे खास बातचीत की. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Trending Photos
West Bengal Strong Room Drama: गुरुवार देर रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्ट्रॉन्ग रूम पर पहुंचीं, जिसके बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में तनातनी हो गई. इस दौरान ममता बनर्जी ने गड़बड़ियों के आरोप लगाए और काफी समय तक वो खुद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठीं. इस दौरान उनके सामने सुवेंदु अधिकारी के एजेंट सूर्यनील दास भी बैठे हुए थे. दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. खुद सुवेंदु अधिकारी ने भी उनकी तस्वीर को पोस्ट किया है. ऐसे में जी न्यूज ने सूर्यनील दास से खास बातचीत की.

सुवेन्दु अधिकारी के एजेंट सूर्यनील दास ने कहा कोई संभावना ही नहीं है कि EVM से छेड़छाड़ हो सके. ममता बनर्जी हार रही हैं, तो ग्राउंड तैयार कर रही हैं. कल आईं बैठी रहीं कोई बात नहीं. इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि कि वो कितनी देर तक यहां मौजूद रहते हैं, तो उन्होंने बताया कि वो पूरी रात यहां मौजूद रहते हैं.

उनसे सवाल किया गया कि ममता बनर्जी कितनी देर तक अंदर थीं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वो काफी समय तक अंदर थीं लेकिन वो कुछ भी नहीं कर पाईं और मैं भी वहां पर मौजूद था, ताकि ममता बनर्जी वहीं पर कुछ गड़बड़ ना कर पाएं. सबकुछ सुरक्षित है और चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि यह जो पार्टी (TMC) है, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसलिए मैं वहां पूरी रात मौजूद था. उनसे अगला सवाल किया गया कि अब दिन के समय पर ड्यूटी पर कौन आएगा तो. उन्होंने जवाब दिया कि वो हम लोग अभी तय करेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

सुवेंदु अधिकारी ने भी शेयर की तस्वीर

इसके अलावा खुद सुवेंदु अधिकारी ने भी उनकी तस्वीर पोस्ट करते कैप्शन में लिखा,’मैं भवानीपुर चुनाव क्षेत्र समेत पूरे पश्चिम बंगाल राज्य के सम्मानित वोटर्स समुदाय को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार, यानी मौजूदा मुख्यमंत्री, माननीय, को सख्त हिदायत दी गई है कि वे कोई भी गलत फायदा न उठाएं.’ उन्होंने आगे लिखा,’चाहे वह कितनी भी कोशिश कर लें, वह नियमों के बाहर कोई भी काम नहीं कर पाई हैं. जब तक वह स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में मौजूद थीं, मेरे चुनाव एजेंट, एडवोकेट सूर्यनील दास, खुद वहां थे और उन पर कड़ी नजर रख रहे थे ताकि वह कोई बेईमानी न कर सकें.’

ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाए थे?

ভবানীপুর নির্বাচনী এলাকা সহ সমগ্র পশ্চিমবঙ্গবাসী ভোটার ভদ্রমণ্ডলী কে আশ্বস্ত করতে চাই যে এই কেন্দ্রের তৃণমূল কংগ্রেস প্রার্থী তথা বিদায়ী মুখ্যমন্ত্রী, মাননীয়া কে কোনোরকম বাড়তি সুবিধা নেওয়া থেকে বিরত থাকতে বাধ্য করা হয়েছে।
উনি যতোই চেষ্টা চালান না কেন, কোনো রকম নিয়ম বহির্ভূত… pic.twitter.com/9hxyr3A97x
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) April 30, 2026
विधानसभा चुनाव की मतगणना में सिर्फ दो दिन बचे हैं इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात को कोलकाता के भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं. उन्होंने कहा कि अगर EVM से छेड़छाड़ की कोशिश हुई, तो उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी. ममता बनर्जी ने दावा किया कि कई जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं. उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज जांचनी चाहिए और नियमों के अनुसार उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की अनुमति होनी चाहिए.


BJP and their compromised Election Commission have no idea who they are dealing with.
They have imported operatives from other states to swarm the area outside the Netaji Indoor Stadium, staging a media spectacle to mask their fear. We do not need to mobilize. At one command… pic.twitter.com/PHQk7K5fiQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि अगर कोई EVM या काउंटिंग से छेड़छाड़ करेगा, तो उनकी पार्टी पूरी ताकत से मुकाबला करेगी. साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. TMC ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और गुजरात से बंगाल को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है, जिसका जवाब जनता देगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुं…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News