भाजपा की ओर से बुधवार को सिद्धि विनायक कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन पर चर्चा की। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि नई अर्थव्यवस्था, नया भारत और नया विश्वास आज पूरी दुनिया के सामने मिसाल बनकर उभरा है। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि जब सरकार राष्ट्रहित में निर्णय लेकर सेवा भाव से कार्य करती है तो जनता भी उस पर भरोसा जताती है।
एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही विश्वास वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य तक पहुंचाएगा। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी दी। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि सरकार की नीतियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंची है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ऐतिहासिक यात्रा हैं। कार्यक्रम में श्रुति गंगवार, हरिशंकर गंगवार, अंकित शुक्ला, डॉ. निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, राहुल साहू, अभय चौहान, अंकित माहेश्वरी, आलोक गंगवार, सत्येंद्र यादव, मुकेश राजपूत, स्वाति गंगवार, नेहा कन्नौजिया, शिवम शर्मा, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, चंचल गंगवार, वीपी सिंह, भीम सिंह, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव और नरेश गंगवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play