खोरीमहुआ। महाराष्ट्र में हाल के दिनों में बढ़ रहे भाषा विवाद को लेकर अखंड हिंदू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है तथा प्रत्येक भारतीय भाषा देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसलिए सभी भाषाओं का समान रुप से सम्मान किया जाना चाहिए। प्रदीप योगी ने कहा कि मराठी महाराष्ट्र की गौरवशाली भाषा है और उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वहीं हिंदी सहित देश की अन्य भारतीय भाषाएं भी समान रुप से सम्मान की अधिकारी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाषा के नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, धमकी, हिंसा या सामाजिक वैमनस्य फैलाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भाषा के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयास राष्ट्रहित के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता और सांस्कृतिक एकता है, जिसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध होना चाहिए। प्रदीप योगी ने महाराष्ट्र सरकार एवं प्रशासन से अपील की कि राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जाए तथा भाषा के नाम पर हिंसा, धमकी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने देशवासियों से भी आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और संविधान के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सभी भारतीय भाषाएं देश की साझा विरासत है और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि भाषाएं जोड़ने का माध्यम हैं, तोड़ने का नहीं। राष्ट्र पहले, राजनीति बाद में। इस अवसर पर अखंड हिंदू एकता मंच के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, महासचिव विनीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव तथा पवन सोनार सहित मंच के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play